Posts

Showing posts from June, 2023

नोट बंदी

ये उस दिन के बाद की बात है जब रात ८ बजे के बाद भारत देश, लगभग सारा देश सो नहीं पाया था। ५०० और १००० रुपय के नोटों का चलन उस दिन की मध्य रात्रि से बंद होना था।  अगले दिन से सारा देश एक साथ बहार आ कर खड़ा हो गया था। सभी धर्मों के लोग सभी जातीयों  के लोग सभी वर्णो के लोग सब एक साथ एक के पीछे एक शांति से बैंकों की लाइनों में साथ आ गए थे। वहीं किसी एक लाइन में मैं भी खड़ा था और देख पा रहा था की किसी को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है, पर सब प्यार से एक दूसरे से हाल चाल पूछ रहें हैं. मुद्दतें हो गई थी जिन दोस्तों से हुई मुलाकात हुए उनमें से कोई ५ जन आगे खड़ा था तो कोई बहुत पीछे, बस मुस्कुराकर हाथ हिला देते थे, खुद भी पसीने में थे और पास रखे कम या ज्यादा सब गाँधी भी पसीने में भीगे दिखलाई पड़ रहे थे, वो किस्से कहानियाँ, वो कॉलेज की यादें, वो स्कूल की शरारतें, फिर बतलाई, दोहराई जा रही थीं। किसी को वक़्त का इंतज़ार नहीं था, किसी को कोई फ़िक्र नहीं थी की कहीं जाना है, लेट हो रहे हैं, मेरे साथ कुछ और लोग भी थर्मस में चाय कॉफ़ी, पार्ले जी बिस्कुट ले आया करते थे, कोई किसी की शर्म नहीं कर रहा था, बस थैले ...

महबूब स्टूडियो

रात बड़ी तकलीफ देह गुज़री, कई करवटों के बदलने के बाद भी नींद का नामों निशान नहीं था। गोया हुआ यूँ की हमने कोई गलती तो की नहीं थी कि हमें किसी चीज़ की घबराहट रही हो और ये बात भी आपसे पहले ही बता रहे हैं ताकि आप भी कोई ग़लत मतलब ना निकल लें और एक साफ़ सुथरी घटना के मूक दर्शक बने रह सकें। तो साहब हुआ यूँ की शाम ८ बजते बजते हम अपने पायजामे और बनियान में जा बसे थे, और एकांत में खिड़की के सहारे बाहरी दुनिया को भरे पेट गालियाँ दे ही रहे थे की  तीन वड़ा पाव एक समोसा एक थम्ज़-उप ने उत्पात मचाना चालू कर दिया था। हम एक तरफ हो घरवालों से नज़रें चुरा कर ज़ोरदार आवाज़ के साथ हलके हो ही रहे थे की अचानक हमारा मोबाइल ढिंका-चिका, ढिंका-चिका की चीखो पुकार करने लगा। हमने भी माहौल को गरम करते हुए हु हा की हुंकार भरी और गला साफ़ करने वाली आवाज़ का सहारे लेते हुए फ़ोन उठा लिया और सामने वाले की कर्कश आवाज़ को कोयल सी मधुर जान कर, खुद को सम्मान देते हुए हमने कहा "गमछा स्पीकिंग" और सामने से वही कर्कश सी आवाज़ जैसे अमरीश पूरी जी का भी गला बैठ गया हो  "अरे मुन्ना बिसेस्वर बोल रहें हैं महबूब स्टूडियो से और फिर ...