सुधा की वसुधा!
सुनो, छोटे छोटे मोज़े सिलने है, बाजार से ऊन ला कर दे दो और सुनो थोड़ी इमली भी ले आना और सुनो आम का अचार माँ जी से मँगवा दो क्यूंकि बाजार के अचार में केमिकल मिक्स होता है और सुनो न, काम वाली रख सकते हैं क्या? "सुधा चल क्या रहा है"? क्या सुबह सुबह इतना बोल रही हो कोई आ रहा है घर कौन? जो तुम्हारा अपना है अरे कल ही माँ बाबा को कानपुर छोड़ कर आया हूँ कौन आ रहा है? वो तुम्हें पापा कह कर बुलाएगी मतलब!! तुम पापा बनने वाले हो कल डॉ. कविता के पास गई थी उन्होंने ही बताया अरे वाह, पर तुमने ये क्यों कहा कि वो पापा कह कर बुलाएगी वो... मतलब.... मेरा कहना है कि... लड़का होगा हाँ!! लड़का ही होगा कोई नाम सोचा है? मैडम लड़का ही होगा मर्द हूँ मर्द और मैंने सोचा है कि राजबीर सिंह राजपूत का बेटा विक्रम सिंह राजपूत क्या बकवास है वसुधा नाम रखूँगी सुधा की वसुधा नहीं नहीं लड़की वड़की नहीं लड़का ही होगा अरे लड़की हुई तो तो क्या ...