सुधा की वसुधा!

सुनो, छोटे छोटे मोज़े सिलने है, बाजार से ऊन ला कर दे दो 

और सुनो थोड़ी इमली भी ले आना 

और सुनो आम का अचार माँ जी से मँगवा दो 

क्यूंकि बाजार के अचार में केमिकल मिक्स होता है 

और सुनो न, काम वाली रख सकते हैं क्या? 

"सुधा चल क्या रहा है"?

क्या सुबह सुबह इतना बोल रही हो 

कोई आ रहा है घर 

कौन? 

जो तुम्हारा अपना है 

अरे कल ही माँ बाबा को कानपुर छोड़ कर आया हूँ 

कौन आ रहा है? 

वो तुम्हें पापा कह कर बुलाएगी 

मतलब!! 

तुम पापा बनने वाले हो 

कल डॉ. कविता के पास गई थी 

उन्होंने ही बताया 

अरे वाह, पर तुमने ये क्यों कहा कि 

वो पापा कह कर बुलाएगी 

वो... मतलब.... मेरा कहना है कि... लड़का होगा 

हाँ!! लड़का ही होगा

कोई नाम सोचा है?

मैडम लड़का ही होगा 

मर्द हूँ मर्द 

और मैंने सोचा है कि 

राजबीर सिंह राजपूत का बेटा 

विक्रम सिंह राजपूत 

क्या बकवास है 

वसुधा नाम रखूँगी 

सुधा की वसुधा 

नहीं नहीं लड़की वड़की नहीं 

लड़का ही होगा 

अरे लड़की हुई तो 

तो क्या 

मतलब 

मतलब लड़की हुई तो देख लेंगे 

देख लेंगे मतलब 

तुम चिंता मत करो 

मेरी पहचान का एक डॉ है ३ महीने के 

बाद पता कर सकते हैं की लड़का है लड़की 

तुम्हारा मतलब क्या है 

मेरा मतलब साफ़ है 

सुन लो लड़का हुआ तो ठीक 

वरना उस चीज़ को अबॉर्शन करवा देंगे 

चीज़?

वो अभी से तुमको चीज़ नज़र आ रही है 

जिसको आये हुए कुछ पल ही हुए हैं 

जिसे मैं.... अपने खून से सींचूंगी जो 

मुझे औरत से माँ बनने का सुख देगी 

वो तुम्हें चीज़ नज़र आ रहे है 

अरे, छोड़ो इन बातों में कुछ नहीं रखा 

मैं बात कर लूंगा ये मर्दों वाली बात है 

तुम समझ नहीं रहे हो 

तुम मर्द इसलिए हो क्यूंकि एक औरत तुम्हारे साथ है 

तुम मर्द इसलिए हो क्यूंकि एक औरत ने तुम्हे ९ महीने 

अपने पेट में रखा और माँ बन कर पाला 

तुम मर्द इसलिये हो क्यूंकि तुम्हारी कलाई पर जो राखी है

वो एक औरत बांधती है 

और तुम मर्द इसलिए भी कहलाओगे क्यूंकि 

एक बेटी तुम्हे पापा कह कर बुलाएगी 

तुम जानते हो न कि अगर औरत तुम्हारी ज़िन्दगी में 

न हूँ तो लोग तुम्हें क्या कह कर बुलाएंगे 

क्या? 

रंडवे !!!

Comments

Popular posts from this blog

कृष्ण मुझ से जब पूछेंगे !!

उधार लिया था

ग़लतफ़हमी