मैं

संगीत दिखाई क्यों नहीं देता

प्यार अँधा क्यों कहलाता है

तेरे आने पर धड़कन क्यों बढ़ जाती है

और तेरे जाने से दिल क्यों बेचैन हो जाता है

आँखों में पानी कहां से आता है

लबों पे मुस्कान कौन सजाता है

ख़्वाहिशें बड़ी और चाहत छोटी क्यों होती है

रातों को जागना किसे कहते हैं

सोच की लगाम कहां मिलती है

एहसास छूने को ही कहते हैं? 

प्यास सिर्फ़ पानी की ही होती है?

सपने रंगीन क्यों नहीं होते

जब भी दर्द होता है तो अपने नज़दीक क्यों नहीं होते

सच कड़वा क्यों होता है

झूठ के पाओं क्यों नहीं होते

ऊपर वाले की लाठी में आवाज़ क्यों नहीं होती

आदमी सिंदूर क्यों नहीं लगाते

क्यों माँ बाप छोटे में बच्चों को और बच्चे

जवानी में माँ बाप को हैं छोड़ जाते

मेरे में "मैं" है, तो तेरे में "मैं" क्यों नहीं

छोटी सी बात है मगर 

सब लोग क्यों नहीं समझ पाते।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कृष्ण मुझ से जब पूछेंगे !!

उधार लिया था

ग़लतफ़हमी