मिलने की ख़ुशी
कोई मिला कोई छूट गया,
कुछ बना कुछ टूट गया,
कुछ अपने पराये हो गए,
कुछ पराये अपने हो गए,
कुछ सच सपने रह गए,
और कई सपने सच हो गए,
कुछ को सालों लग गए बनाने में,
कुछ ने सिर्फ एक पल लिया जाने में,
कुछ दर्द दे गए, कुछ खुशियां बाँट गए,
सफ़र में कई मिले और मिलते रहेंगे,
कई आते, कई जाते रहेंगे,
कुछ सीख जाएंगे, कई सीखा जाएंगे,
कई मुखौटे है, कुछ तो उम्मीदों से भी छोटे हैं,
लम्बी तो रातें भी होती हैं, ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए,
मुड़ कर देखो तो खोने का ग़म नहीं
मिलने की ख़ुशी रहनी चाहिए।
Jeevan ki sundar paribhasha 👏
ReplyDelete👌👌👌👌
ReplyDeleteअप्रतिम 🌹
ReplyDelete