तरक्की कि परिभाषा
तरक्की कि परिभाषा,
थोड़ी उम्मीद थोड़ी आशा,
बड़े से सपने बुनो,
सही दोस्त चुनो,
कोशिश हर बार करो,
दुश्मनी से अच्छा दुश्मन को माफ़ करो,
ग़लती ख़ुद की ना माफ करो,
कोई और करे थोड़ा इंसाफ करो,
आधी हिम्मत भी काम आती है,
दुआ सच्चे दिल की क़बूल की जाती है,
छोटे रास्ते ही बड़ी मंज़िलों पर है ले जाते,
आत्मविश्वास के सामने ही लोग हैं सर झुकाते,
एक कदम एक कदम चलने से
हज़ारों मील के रास्ते भी है कम पड़ जाते,
दुःख सबको है मिलता, पर जीतते वही हैं
जो अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाते।
Comments
Post a Comment