मैं कौन हूँ
मैं कौन हूँ ,
स्त्री हूँ
बेचैन हूँ ,
बहन हूँ
माँ हूँ
बीवी हूँ
बेटी हूँ
मैं कौन हूँ !
माल हूँ
बेवफा हूँ
जान हूँ
किसी का पाप हूँ
किसी की रखैल हूँ
मैं कौन हूँ !
दुर्गा हूँ
लक्ष्मीं हूँ
सरवती हूँ
काली हूँ
देवी हूँ
8 दिन पूजी जाती हूँ
लेकिन माहवारी में रसोई नहीं जा पाती हूँ
मैं कौन हूँ।
घर में हूँ तो कैद हूँ
बाहर हूँ तो आवारा हूँ।
बहन हूँ तो घर में रहना चाहिए
माँ हूँ तो सब सहना चाहिए
बेटी हूँ तो चुप रहना चाहिए
बीवी हूँ तो कुछ नहीं कहना चाहिए।
बस देवी बने रहना चाहिए।
सब को जन्म देनी वाली
सबको सबसे पहला पाठ पढ़ाने वाली
मुहे गूंगा बने रहना चाहिए।
मूर्ति बने रहना चाहिए
कुछ नहीं कहना चाहिए
सब सहते रहना चाहिए !
मैं कौन हूँ !
Comments
Post a Comment