जीवन, एक संघर्ष.......!!!

जीवन क्या है ? 

एक संघर्ष,

संघर्ष क्या है ?

अपेक्षाओं से जन्मी विकृतियों का प्रयाय

अपेक्षा क्या है ? 

स्वंय को दुसरे के सुख में, खोज पाने की प्रतिस्पर्धा। 

सुख क्या है ?

एक अभिलाषा, एक आशा, इक बाहरी लोभ  

आशा क्या है ?

एक सुखद - दुखद अनुभव,

एक स्वप्न जो जगते हुए देखते हैं। 

स्वप्न क्या है ?

जीवन और मृत्यु के बीच की डोर,

मृत्यु क्या है ?

अपेक्षाओं में उपेक्षाओं का आभास,

उपेक्षा क्या है ? 

स्वाभिमान का अभिमानी में परिवर्तित होना,

अभिमानी कौन है ?

जो मैं के लिए जीता हो,

मैं कौन है ? 

स्वयं से न मिल पाने पर क्रोध से उत्पन्न हुआ नश्वर शरीर,

नश्वर शरीर क्या है ?

आत्मा को ढोती काया,

आत्मा क्या है ? 

मृत्यु से ऊपर ईश्वर से नीचे, 

ईश्वर क्या है ? 

जीवन और मृत्यु का बोध,

बोध क्या है ? 

बुद्ध का मार्ग,

बुद्ध कौन है ? 

जिसको मार्ग मिल जाये,

मार्ग क्या है ? 

जीवन जीने की क्रिया, 

जीवन क्या है ? 

एक संघर्ष !!!

Comments

Popular posts from this blog

कृष्ण मुझ से जब पूछेंगे !!

उधार लिया था

ग़लतफ़हमी