कृष्ण मुझ से जब पूछेंगे !!

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि क्या कमाया
मैं बोलूंगा "मित्रता"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि क्या गवाया
मैं बोलूंगा "शत्रुता"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि साथ क्या लाये हो
मैं बोलूंगा "कुछ नहीं"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि क्या छोड़ आये हो
मैं बोलूंगा "सब कुछ"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि तेरा क्या था
मैं बोलूंगा "अहंकार" "क्रोध" "काम"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि मेरा क्या था
मैं बोलूंगा "प्रेम" "समर्पण" "त्याग"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि अपना कौन था
मैं बोलूंगा "कोई नहीं, काया भी नहीं"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि पराया कौन था
मैं बोलूंगा "अपमान" "घृणा" "तिरस्कार"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि किसको पाला
मैं बोलूंगा "ईर्ष्या" "क्रोध" "लोभ"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि जीवन अंत कैसा हो
मैं बोलूंगा "भय मुक्त"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि कैसे पाओगे
मैं बोलूंगा "अपेक्षा के त्याग से"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि क्या करना चाहिए
मैं बोलूंगा "केवल कर्म"

कृष्ण मुझसे जब पूछेंगे कि अंत में क्या रह जायेगा
मैं बोलूंगा "केवल धर्म"

हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे !!

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

उधार लिया था

ग़लतफ़हमी