आँसू बस पानी हैं।

आँसू सब कहना जानते हैं,

आँसू सब सहना जानते हैं।

आँसू बोलकर भी बहते हैं,
आँसू चुप रहकर भी कहते हैं।

आँसू कहानी हैं,
आँसू यादें हैं,
आँसू बातें हैं,
आँसू मुलाक़ातें हैं।

आँसू बचपन हैं,
आँसू जवानी हैं,
आँसू बुढ़ापा हैं।

आँसू के बाद भी आँसू हैं।

आँसू दोस्ती के होने की निशानी हैं,
आँसू दोस्त के न होने की कहानी हैं।

आँसू बिछड़ना हैं,
आँसू मिलना हैं।

आँसू जन्म हैं,
आँसू मृत्यु हैं।

आँसू हैं तो बात बाक़ी है,
आँसू हैं तो जज़्बात बाक़ी हैं।

आँसू जीत जाना हैं,
आँसू हार मानना हैं।

आँसू शिक्षा हैं,
आँसू अज्ञानता हैं।

आँसू लड़ाई हैं,
आँसू समझाना हैं।

आँसू बाँटना हैं,
आँसू मिलाना हैं।

आँसू रूठ जाना हैं,
आँसू ग़ुस्सा हैं।

आँसू माँ हैं,
आँसू बच्चा हैं,
आँसू पिता हैं,
आँसू बेटी हैं।

आँसू थाली में खाना हैं,
आँसू खाली थाली हैं।

आँसू आँख हैं।

आँसू बह जाएँ तो सुख है,
आँसू रुक जाएँ तो दुःख है।

आँसू बस पानी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कृष्ण मुझ से जब पूछेंगे !!

उधार लिया था

ग़लतफ़हमी